कैसी थी भगवान विष्णु और भगवान शिव की घनिष्ठ मित्रता ?
- द्वारा प्रार्थना संपादकीय टीम
- प्रकाशित: May 14, 2024
- अंतिम अपडेट: June 29, 2026
- 5 Mins

हिन्दू धर्म मे चार धाम का विशेष महत्त्व है ये चारो धाम भारत वर्ष की चारो दिशा मे स्थित है. बद्रीनाथ धाम की दिशा उत्तर, रामेश्वर धाम की दिशा दक्षिण, पूरी धाम की दिशा पूर्व तथा पश्चिम में द्वारिका धाम स्थित है.आदि काल से भगवान विष्णु और भगवान शिव की घनिष्ठ मित्रता थी, भगवान शिव कभी भी विष्णु जी का साथ नहीं छोड़ते थे मान्यता यह भी है की जहाँ-जहाँ भगवान विष्णु का वास रहता है उसी के आस पास प्रभु भोले नाथ का भी वास रहा है.
आइये जानते है की किस धाम की क्या क्या विशेषता है-
बद्रीनाथ धाम (उत्तराखंड)
बद्रीनाथ धाम को मुख्य धाम की उपाधि प्राप्त है, यह सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है यहाँ पर सभी भक्त तत्कुण्ड में स्नान करते है. तथा विष्णु जी स्वरूप के दर्शन करते है तथा उनका प्रसाद ग्रहण करते है बद्रीनाथ जी के विशाल मन्दीर के दर्शन का सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं हो पाता है
शिव मित्रता का प्रतीक केदारनाथ ज्योतिर्लिंग है तथा कुंभ स्थान देव नगरी हरिद्वार है जो की उत्तराखंड मे स्थित है
बद्रीनाथ धाम का मठ- ज्योतिर्मठ, महावाक्य- अयमात्मा ब्रह्म तथा वेद- अथर्ववेद है
रामेश्वर धाम (रामेश्वरम, तमिलनाडु)
इस मंदिर की गिनती चार धाम में से एक में की जाती है, रामेश्वर धाम हिन्द महासागर मे स्थित है यहाँ देवो के देव महादेव भगवान शिव की आराधना और भक्ति की जाती है यहाँ भोले के सभी भक शिवलिंग की सच्चे मन से पूजा करते है और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते है
शिव मित्रता का प्रतीक रंगनाथ स्वामी मंदिर है तथा कुंभ स्थान नाशिक है
रामेश्वर धाम का मठ- वेदान्त ज्ञानमठ महावाक्य- अहं ब्रह्मास्मि तथा वेद- यजुर्वेद है
जगन्नाथ धाम (पुरी, ओडिशा)
जगन्नाथ धाम भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित किया गया है मान्यता है सभी कृष्ण भक्त मंदिर के वार्षिक रथ यात्रा मे समलित होते है जो भक्त इस उत्सव का भागी बनता है उसको श्री कृष्ण का विशेष आशीर्वद प्राप्त होता है एवं उसके सभी कष्ट का निवारण होता है
शिव मित्रता का प्रतीक लिंगराज मंदिर है तथा कुंभ स्थान प्रयागराज है
जगन्नाथ धाम का मठ- गोवर्धन मठ, महावाक्य- प्रज्ञानं ब्रह्म तथा वेद- ऋग्वेद है
द्वारिका धाम (द्वारका, गुजरात)
द्वारिका धाम को द्वारिका नगरी से भी जाना जाता है इस नगरी को भगवान श्री कृष्ण ने बसाया था यहाँ भगवान श्री कृष्ण ने बैठकर विश्व डोर को संभाला था तथा पुरे भारत पर राज किया था. भक्तगन यहाँ आकर सुख एवं शान्ति का आभास करते है एवं भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और पूजा का सौभाग्य प्राप्त करते है
शिव मित्रता का प्रतीक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग है तथा कुंभ स्थान उज्जैन है
द्वारिका धाम का मठ- शारदा मठ महावाक्य- तत्त्वमसि तथा वेद- सामवेद है
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q: What are the four Dhams (pilgrimage sites) mentioned in the article and their respective directions?
The four Dhams are Badrinath Dham in the North, Rameshwar Dham in the South, Puri Dham in the East, and Dwarka Dham in the West.
Q: What does the article say about the relationship between Lord Vishnu and Lord Shiva?
According to the article, Lord Vishnu and Lord Shiva had a close friendship from ancient times. It is believed that Lord Shiva never left Lord Vishnu's side and resided near wherever Lord Vishnu dwelled.
Q: What are the key features of Badrinath Dham, and which Veda is associated with it?
Badrinath Dham is considered the main pilgrimage site. Devotees bathe in Tatkund and worship Lord Vishnu. The Atharvaveda is associated with Badrinath Dham.
Q: Which temple is considered a symbol of Shiva's friendship in relation to Badrinath Dham?
Kedarnath Jyotirlinga is considered a symbol of Shiva's friendship in relation to Badrinath Dham.
Q: What deity is primarily worshipped at Rameshwar Dham, and which Kumbh Mela location is linked to it?
Lord Shiva (Mahadev) is worshipped at Rameshwar Dham. Nashik is the Kumbh Mela location associated with it.
Q: To whom is Jagannath Dham dedicated, and what is a significant annual event there?
Jagannath Dham is dedicated to Lord Shri Krishna. An annual Rath Yatra (chariot festival) takes place there, in which devotees participate.
Q: Which Math (monastery) and Mahavakya (great saying) are associated with Jagannath Dham?
Govardhan Math is associated with Jagannath Dham, and its Mahavakya is 'Pragyanam Brahma'.
Q: Who founded Dwarka Dham, and which Jyotirlinga symbolizes Shiva's friendship for this Dham?
Dwarka Dham was founded by Lord Shri Krishna. Somnath Jyotirlinga is considered a symbol of Shiva's friendship for Dwarka Dham.
Q: Which Veda and Mahavakya are associated with Dwarka Dham?
The Samaveda is associated with Dwarka Dham, and its Mahavakya is 'Tattvamasi'.
Q: Where are the Kumbh Mela locations associated with each of the four Dhams mentioned in the article?
The Kumbh Mela locations are Haridwar for Badrinath Dham, Nashik for Rameshwar Dham, Prayagraj for Jagannath Dham, and Ujjain for Dwarka Dham.
प्रार्थना संपादकीय टीम
प्रार्थना संपादकीय टीम आपकी आध्यात्मिक यात्रा का समर्थन करने के लिए दैनिक आध्यात्मिक मार्गदर्शन, प्रामाणिक अनुष्ठान और प्राचीन सनातन शास्त्रों से गहरे अंतर्दृष्टि साझा करती है।
ताजा समाचार
दैनिक समाचार पत्र
ट्रैक रखने के लिए ब्लॉग से सभी शीर्ष कहानियां प्राप्त करें।










एक टिप्पणी छोड़ें